Thursday, August 5, 2010

पत्तागोभी और नारियल की सब्जी

सामग्री:::
१--पत्तागोभी(बारीक व लम्बी कटी)
१/२--नारियल कसा हुआ
१/२--चम्मच सरसो के दाने
२-३--हरी मिर्च
५-६--करी पत्ते
१--चम्मच तेल
नमक और काली मिर्च पावडर

विधि::
पैन को गैस पे रक्खे गरम होने पर तेल डाले ! तेल गरम हो जाये तो करी पत्ता ,सरसो के दाने और हरी मिर्च डाल दे चट्क ने पर उसमें पत्तागोभी व नारीयल को डाल दे!१५ मिनट तक ढक के रक्खे
ढक्कन हटा के नमक व कालीमिर्च डाल दे! ओर पलट दे सजाने के लिये उपर से थोडा नारियल डाल दें
बस कुर कुरी पत्तागोभी तैयार है!

Tuesday, August 3, 2010

मलाई की सब्जी

कई बार ऎसा होता है कि हमारे यहाँ मेहमान आ जाते है ओर हम परेशान हो जाते है आइये झटपट तैयार होने वाली सब्जी बनाते हैं......


सामग्री------
मलाई----१कटॊरी
बारिक कटा प्याज---२
चौकोर कटा हुआ टमाटर--२
कालीमिर्च,नमक---स्वादानुसार
तेल---एक छोटा चम्मच
थोड़ा सा बारीक कटा धनिया।

विधि------

एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें।
उसमें बारीक कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक भुने।
इसके बाद टमाटर भी डाल कर भुने।
जब सब कुछ अच्छी तरह से भुन जाये मलाई डाल कर तेजी से चलायें। 
जब सब्जी घी छोडने लगे तब नमक व काली मिर्च डाल दे, ऊपर से हरा धनिया डालें।

बस झटपट से मलाई की सब्जी तैयारहै!

जरा आजमा के तो देखिये !
आप के मेहमान खुश हो जायेंगे।

स्वर्णलता शर्मा

Saturday, July 31, 2010

****भुट्टे के व्यजंन*****


भुट्टे की कचोरी
सामग्री::
भुट्टे के दाने---५००ग्राम
मैदा----२००ग्राम
तैल----२००ग्राम(घी)
नमक----१चम्मच
हिगं-----१चुट्की
सौफ़----१चम्मच
गर्ममसाला---१च.
अदरक पेस्ट-१/२चम्मच,अमचुर पावडर-१च,घनिया पावडर-१/२ च.

विधि::; भुट्टे के दानो को पीस ले, व कडाही मे २चम्मच तैल डाले ओर भुट्टे को भुन ले
सुनहरा होने पर सब मसाले डाल कर मिला ले ओर रखले!

अब मैदा मे घी(तैल) डाल कर आटे को मसले ओर पानी डाल कर गुथ ले
अब छोटी-२लोइ बनाके पीठी भर दे सभी भर के तैयार कर ले!२०-२५ बनेगी

कडाही में तैल डाल के गरम करे व लोइ को हाथ पे रख के दबाये व सभी कचोरीयों को तल ले
कचोरी बनाने के लिए गोले को हथेली के ऊपरी उठे हिस्से से दबाकर बीच में हल्का-सा दबाव देकर तलें
सुनहरा होने तक हल्की आंच पर तले! बस तैयार है गरमा-गरम कचोरीयां


धनिये की चट्नी से खायें ********

धनिये की चट्नी के लिये----हरा धनिया--१गुच्छी, हरी मिर्च---५-६,जीरा--१च.काजु-८ सब को मिला के पीस लें ओर नीबुं डाळ दें बस चट्नी तैयार है आप चट्नी के साथ कचोरी का आनंद लें


Friday, July 30, 2010

ताजा भुट्टे की टिकीया

भुट्टे की टिकीया सामग्री:::
ताजा भुट्टे----५००ग्राम तेल----२५०ग्राम
आलू---५००ग्राम
हरी धनिया--हरीमिर्च--गरम मसाले--नमक--अदरक-भुना जीरा-काली मिर्च पावडर
विधि:::
इसके लिये हमे ताजा भुट्टे ही चाहिये भुट्टे के सब दाने निकाल ले और

भुट्टे के दानो को पीस ले हरी मिर्च ,अदरक को बारीक काट ले ! आलू को उबाल कर छिल ले
सभी समान को मिला कर छोटी-२ टिकीया बनाले ओर धीमी आंच पर तल ले
गरम-२ चट्नी के साथ खायें जरा खा के देखीये मजा आजायेगा

Thursday, July 29, 2010

*****भुट्टॆ का हलवा****

आज कल भुट्टॆ बहुत आरहे हैं जो सभी को पसन्द आते है आइये हम इसको मीठा बना के खाते है जरा बनाके देखीये

*****भुट्टॆ का हलवा*****

सामग्री::

भुट्टे के दाने----२५०ग्राम, १५०ग्राम---घी देसी, खोवा---१५०ग्राम, चीनी---१५०ग्राम
विधि::
भुट्टे के दाने निकाल ले, व मिक्सी मे पीस ले, कडाही में पीठी व घी डाल कर भुने जरा सावधानी से चलाये बराबर चलाती रहें!
गुलाबी रगं का हो जाने पर या देख ले कडाही में नीचे लगनी बन्द हो जाये
अब इस में खोवा डाले ओर अच्छी तरह से
मिलायें ओर चीनी भी साथ ही डालदें अच्छी तरह से मिलायें
कडाही नीचे उतार ले !
चाहेतो इसकी बर्फी भी जमा सकते है बस चीनी की चाशनी बनाके उसमे सभी सामग्री डालदे ओर जमादें
लिजिये बस तैयार है भुट्टॆ का हलुवा आशा है आप को हलुवा जरुर पसन्द आयेगा!






Tuesday, July 20, 2010

खस्ता कचोरी

*******खस्ता कचोरी*********

सामग्री*********
मैदा---५०० ग्राम
घी---१२५ ग्राम
नमक---१चम्मच
पानी---१ गिलास
भरने के लिये*******
बेसन---३ बडे च.
नमक---१चम्मच
लाल मिर्च---१च.
धनिया---१च.
साबुत सौफ---१च.
सोडा---१/२च.
पानी----१गिलास
हीगं---१चुटकी
---

विधि********बेसन पहले सुखा भुन ले, फिर घी डालकर सुनहरी होने तक भुने!
अब इसमे सब मसाले ,सोडा व पानी डाल कर चलायें
जब थोडी गाढी व नर्म पीठी तैयार हो जाये तो गैस से उतार दे!
मैदा में नमक,घी मोयन के लिये,ओर गरम पानी (हल्का) से गुंथ ले
छोटी-२ लोइ मे पीठी भर कर तैयार कर लें करीब २०-२५ लोइया बनेगी
अब कडाही में घी डाल कर गर्म करें गर्म होजाने पर लोइ को हथेली पर रख कर
दुसरी हथेली से थो डा फैला कर गर्म घी मे छोडती जायें

बस कुरकुरी-२ तल लें ! तैयार है कुरकुरी व खस्ता कचोरी
बस इमली कि चटनी के साथ मजालें
कचोरी तो आप सब ने बहुत खाइ होगी! आज जरा मेरे तरीके से भी बनाके देखीयेशायद आप को पसन्द आयेगी

Friday, July 16, 2010

नारियल की चटनी


नारियल की चटनी
सामग्री::
नारियल---१,
भुना चना--५०ग्राम
हरी मिर्च--५-६
अदरक--थोडा सा
दही--१/२कप
थोडा सा नमक,
छोकं ने के लिये तेल, सरसो ,नीम पत्ती २सुखी मिर्च
विधि:
नारियल तोड के कद्दुकस करे, चने का छिलका निकाल कर साफ़ करे ,
अद्ररक हरी मिर्च,नमक सभी को मिला कर पीस लें
अब सभी पीसी सामग्री में दही मिलादें या पीस ने से पहले भी मिला सकते है

चटनी तैयार है बस छोंक दें सरसो ,नीम पत्ती सुखी मिर्च से
ये बन के तैयार है नारीयल कि चटनी