Showing posts with label चटनी. Show all posts
Showing posts with label चटनी. Show all posts

Friday, July 16, 2010

नारियल की चटनी


नारियल की चटनी
सामग्री::
नारियल---१,
भुना चना--५०ग्राम
हरी मिर्च--५-६
अदरक--थोडा सा
दही--१/२कप
थोडा सा नमक,
छोकं ने के लिये तेल, सरसो ,नीम पत्ती २सुखी मिर्च
विधि:
नारियल तोड के कद्दुकस करे, चने का छिलका निकाल कर साफ़ करे ,
अद्ररक हरी मिर्च,नमक सभी को मिला कर पीस लें
अब सभी पीसी सामग्री में दही मिलादें या पीस ने से पहले भी मिला सकते है

चटनी तैयार है बस छोंक दें सरसो ,नीम पत्ती सुखी मिर्च से
ये बन के तैयार है नारीयल कि चटनी

Thursday, July 15, 2010

लहसुन की चटनी


हम ने कई बार चटनी बनाई है आज जरा हम राजस्थानी तरीके से चटनी बनाते है
आशा है की आप को पसन्द आयेगी और आप भी चटनी बनायेंगे
लहसुन की चटनी******

सामग्री: २गांठ---लह्सुन
४-५---लाल मिर्च
४ चम्मच---काचरी पावडर
नमक स्वादनुसार
छॊकने के लिये तेल व जीरा


विधि:: लहसुन को छिलकर रक्खे एक बर्तन में ओर सभी सामग्री डाल दें
और सभी को पीस ले थोडे पानी के साथ

कडाही में छोंक ने के लिये तेल डाले गरम होने पर जीरा डाले
और सभी पीसी सामग्री डाल दें ओर पकने दे

बस चटनी तैयार है पकने का समय १५- २० मिनट है
चाहे तो २चम्मच घी भी डाल सकते है क्यो कि यह राजस्थानी चटनी है
इस से स्वाद में फरक आता है******

Wednesday, July 14, 2010

आवंले की चटनी


सामग्री::
आंवले---२५०ग्राम
हरी घनिया---२गुच्छी
हरी मिर्च----
प्याज ----
नमक---१चम्मच

विधि:
आंवलो को धोकर कददु कस करें प्याज को भी साथ ही कद्दुकस करे
इसमें धनिया हरी मिर्च को एकदम बारीक काट कर मिला दें
और ऊपर से नमक छिड़क कर अच्छी तरह से मिलादे .
खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत पोष्टिक भी है
वला लौह और विटामिन सी से भरपुर है
इस चट्नी को मिक्सी मे नही पीसें वरना स्वाद खराब हो जायेगा
ये चटनी झटपट बन जाती है

प्याज की चटनी

प्याज की चटनी*****
सामग्री:
  1. २०० ग्राम प्याज
  2. १०० ग्राम इमली , ७लाल मिर्च साबुत,१बडा चम्मच जीरा, नमक इच्छानुसार
विधि::
इमली को पानी मे घोल लें, इसमे जीरा,नमक लाल मिर्च ,कटा प्याज मिला दे
सब को दरदरा पीस ले इस चट्नी का स्वाद ही अलग है
चाहे तो पकोडे,समोसे के साथ मे परोसे या खाने के साथ
ये फ़्रीज मे ह्फ़्ता भर तक रखा जा सकता है

Friday, July 9, 2010

खजूर एवं इमली की चटनी

खजूर एवं इमली की चटनी






सामग्री:---

इमली-१०० ग्राम
चीनी---५० ग्राम
खजूर---५० ग्राम
जीरा ---१/२चम्मच(भुना हुआ)

गरम मसाला, नमक,काली मिर्च,लाल मिर्च पावडर( स्वादानुसार)

विधि;

 इमली को धोकर साफ़ पानी मे १० मिनट तक भिगो दें और पानी सहित ही पकाले।
पकने के बाद छ्लनी मे छान ले।
अब एक बर्तन मे बारीक कटी खजूर डालें ओर सभी सामग्री डाल दें।
इसके बाद छनी इमली को डाल दें और गाढ़े होने तक  पकायें।
जब गाडा हो जाये तो भुना जीरा डाल दे ओर बोतल मे भर दे
लीजिये तैयार है चटपटी खजूर व इमली की चटनी।

 आप बनाके इसका मजा ले पापडी चाट के साथ ।

स्वर्णलता

Saturday, July 3, 2010

आम की चटपटी चटनी



सामग्री---

आम-१

पुदीना- ५० ग्राम

धनिया- ५० ग्राम

हरी मिर्च- ५

जीरा- एक चम्मच

चीनी- एक चम्मच

नमक- स्वाद अनुसार


विधि

सबसे पहले धनिया, पौदीना व आम को धोकर रखें। आम को छील कर बारीक काटे। धनिया व पुदीने को भी काटे । सब सामग्री को मिला कर पीस लें। बस चटपटी चटनी तैयार है। झटपट बनने वाली आम की चटनी का मज़ा लें।