Friday, September 10, 2010

मेवे की खीर या मखाने की खीर

मेवे की खीर (मखाने की खीर)
सामग्री----
मखाने---५०ग्राम(१००ग्राम)
दूध---१ली०
बादाम---१०-१२ (४-५)
चिरोंजी--- १०ग्राम(थोडी सी )
चीनी---१००ग्राम
किसमिस---२०ग्राम(अंदाज से)
नारियल कसा--थोडा सा
इलाइची ---४-५ (छील कर पीस लें)
पिस्ता---२०ग्राम(अंदाज से)
घी--२चम्मच

विधि----
बादाम को पानी में भीगो दिजीये छिलका उतार कर लम्बे-२ काट लिजीये
कड़ाही में घी गर्म करके, उसमें मखानों को डालकर भून लिजीये भूने हुए मखानों को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर २-३ टुकडो में काट लिजीये। दूध को उबलने दें जब दूध थोडा उबल जाये तो उसमें कुटे हुए मखाने व साथ ही सारे मेवे भी डाल दिजीये, गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
आधा घंटे तक धीमी गैस पर खीर पकने दें. हर 2-3 मिनिट के बाद खीर को चमचे से चलाते रहीये और जब लगे कि खीर गाढी हो गई है और चमचे से जब आप खीर को ऊपर से गिरायें तो मेवे और दूध एक साथ गिरना चाहिये.
अब खीर में चीनी मिला दीजिये, और 3-4 मिनिट तक और पकने दीजिये। बस खीर बन कर तैयार है। पिसी हुई इलाइची डाल कर चम्मच से खीर को चला दीजिये.
खीर को बाउल में निकाल कर उपर से थोडा बारीक कटा पिस्ता,बादाम चिरोजी नारियल कसा हुआ से सजादे|
बनाके देखीये मजा आजायेगा सब मेवे नही मिलते है तो भी कोइ समस्या नही है इसके अलावा भी आप कोइ भी मेवा डाल सकते है|

नोट*****मेवे की खीर व मखाने की खीर में ज्यादा अन्तर नही है
मेवे की खीर **में मेवे थोडॆ ज्यादा डालते है व मखाने कम ही।
मखाने की खीर मे मखाने ज्यादा रह्ते है व मेवे थोडे डाल सकते है।

Thursday, September 9, 2010

साबूदाने की खीर

गूगल से साभार






 
सामग्री::
साबूदाना---१०० ग्राम(बडॆ)
दूध---१ लीटर(फ़ूल क्रिम)
चीनी---१०० ग्राम
मेवे--५०ग्राम(काजू, किसमिस, चिरोजी, बादाम)
छोटी इलायची--४-५
विधि---
साबूदाने को पानी से धोकर ४-५ घंटे के लिये भिगो दिजिये।
दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डालकर गरम कीजिये। दूध में उबाल आने के बाद थोडी चीनी भी डाल दीजिय। इससे खीर नीचे तली में कम चिपकेगी।  भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये और चमचे से चला दीजिये।

अब उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और प्रत्येक 5-6 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये. ध्यान रखिये कि खीर तली में न चिपक जाये।

काजू,बादाम को बारीक काट लीजिये। किसमिस में यदि डंठल हैं तो तोड़कर धो लीजिये। आधे काजू, चिरोजी, बादाम और किसमिस भी 10--12 मिनिट बाद खीर में डाल दीजिये, ताकी ये भी थोडे गल जायें।

जब साबूदाने पारदर्शक हो जा्ये एवं खीर गाड़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें या हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं। खीर में बाकी बची चीनी मिला दीजिये।

५ मिनिट चलाते हुये पकाइये। गैस बन्द कर दीजिये बस खीर तैयार है।

 इलाइची छील कर पीसिये और खीर में मिला दीजिये। ऊपर से बाकी बचे हुये मेवे भी डाल दीजिये। छोटे साबूदाने की खीर भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन छोटे साबूदाने पानी में जल्दी ही फूल जाते हैं।१५-२० मिनट मे भीग जाते है।

स्वर्णलता शर्मा

Saturday, September 4, 2010

व्रत के व्यंजन==केले की पूरियां

सामग्री--
कूटू का आटा--२५० ग्राम
कच्चे केले उबले हुये--६
सैधा नमक--तलने के लिये तेल

विधि--केले को उबाल कर छिल लें ओर मैस कर लें

कूटू के आटे में स्वादनुसार नमक व केले का गुदा मिला कर पुरी का कडा आटा गूंथ लिजीये !

मनपसन्द आकार की पूरियां बना के गर्म तेल में मध्यम आंच पर कुरकुरी तल लिजीये

दही या आलू की सब्जी के साथ खाइये....

केले की चिप्स

सामग्री----
कच्चे केले –८ १०
नमक---एक छोटी चम्मच
काली मिर्च---थोडी सी
तेल - तलने के लिये

विधि--

केले को छील ले, छिले हुये केले को चिप्स कटर से काट लीजिये.नमक मिला कर 5 मिनट के लिये रख दीजिये

पारम्परिक रूप से कच्चे केले कि चिप्स नारियल के तेल में तले जाते हैं स्वाद मे भी अच्छे लगते है लेकिन आप इन्हें रिफाइंड तेल में भी तल सकते हैं

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.तेल गर्म हो जाये तो उसमे कटे हुये चिप्स डालिये और कुरकुरे होने तल कर प्लेट में निकाल लीजिये. सारे कतरे केले इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अच्छी तरह ठंडा होने तक इन्हे खुला ही रखिये।

चिप्स पे सैधा नमक व काली मिर्च बुरक दें!

लीजिये आपके उपवास के लिये केले के कुरकुरे चिप्स तैयार है. आप इनका उपवास मे उपयोग कर सकते है!

आप इनका उपयोग गरमा गरम चाय के साथ कर सकते है खाइये और बचे हुये एयर टाइट कन्टेनर में भर कर रख सकते है ये केले

के चिप्स एक महिने तक भी खराब नहीं होते है!

स्वर्णलता शर्मा.....

Friday, September 3, 2010

लौकी की खीर( व्रत बालों के लिये)

नमस्कार,


आप सबको श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ


जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्रस्तुत है कुछ व्यंजन।

सबसे पहले हम चर्चा करेंगे लौकी की खीर की।



हमारे देश के हर क्षेत्र में नवरात्रि के उपवास में अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं।

फलाहारी व्यजन बनाने की प्रचलित विधि मे थोडा हेरफेर कर के नया रुप रंग व स्वाद दिया जा सकता है।

लौकी की खीर बहुत ही स्वादिष्ट सुपाच्य होती है.



सामग्री---
दुध-----१लीटर
लौकी----१/२ कि०
घी---एक छोटी चम्मच
चीनी-----१००ग्राम
मेवे---आधा कप(काजु किसमिस बादाम कटे हुये)
इलायची---दो या तीन


विधि--

लौकी को छीलकर धो लीजिये। अन्दर के बीज निकाल कर कद्दूकस कर लीजिये। कद्दूकस की हुई लौकी को माइक्रोवेव में 5 मिनिट या कुकर में भाप में पका लीजिये। ठंडा कीजिये और हाथ से लौकी के अन्दर अगर पानी है, तो निचोड़ दीजिये। कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये और लौकी को अच्छे से भून लिजिये।


दूध को थोडा गाढा होने तक उबालें। इसके बाद उसमें लौकी, काजू और किसमिस को डाल कर  चमचे से चलाइये। गैस धीमी कर दीजिये. खीर को प्रत्येक ५ -७ मिनिट में चमचे से चलाते रहिये।  खीर को तब-तक पकने दीजिये जबतक की खीर थोडी गाढी न हो जाये। इसके बाद चीनी डाल कर १०मिनिट तक पकाईये।
.
लीजिये लौकी की खीर तैयार है।अब अपने अनुसार मेवे डाल कर सजाईयें और लड्डू गोपाल को भोग लगा कर खाईये।

Thursday, August 5, 2010

पत्तागोभी और नारियल की सब्जी

सामग्री:::
१--पत्तागोभी(बारीक व लम्बी कटी)
१/२--नारियल कसा हुआ
१/२--चम्मच सरसो के दाने
२-३--हरी मिर्च
५-६--करी पत्ते
१--चम्मच तेल
नमक और काली मिर्च पावडर

विधि::
पैन को गैस पे रक्खे गरम होने पर तेल डाले ! तेल गरम हो जाये तो करी पत्ता ,सरसो के दाने और हरी मिर्च डाल दे चट्क ने पर उसमें पत्तागोभी व नारीयल को डाल दे!१५ मिनट तक ढक के रक्खे
ढक्कन हटा के नमक व कालीमिर्च डाल दे! ओर पलट दे सजाने के लिये उपर से थोडा नारियल डाल दें
बस कुर कुरी पत्तागोभी तैयार है!

Tuesday, August 3, 2010

मलाई की सब्जी

कई बार ऎसा होता है कि हमारे यहाँ मेहमान आ जाते है ओर हम परेशान हो जाते है आइये झटपट तैयार होने वाली सब्जी बनाते हैं......


सामग्री------
मलाई----१कटॊरी
बारिक कटा प्याज---२
चौकोर कटा हुआ टमाटर--२
कालीमिर्च,नमक---स्वादानुसार
तेल---एक छोटा चम्मच
थोड़ा सा बारीक कटा धनिया।

विधि------

एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें।
उसमें बारीक कटा हुआ प्याज सुनहरा होने तक भुने।
इसके बाद टमाटर भी डाल कर भुने।
जब सब कुछ अच्छी तरह से भुन जाये मलाई डाल कर तेजी से चलायें। 
जब सब्जी घी छोडने लगे तब नमक व काली मिर्च डाल दे, ऊपर से हरा धनिया डालें।

बस झटपट से मलाई की सब्जी तैयारहै!

जरा आजमा के तो देखिये !
आप के मेहमान खुश हो जायेंगे।

स्वर्णलता शर्मा