Showing posts with label व्रत के व्यजनं. Show all posts
Showing posts with label व्रत के व्यजनं. Show all posts

Saturday, October 9, 2010

कुरकुरे आलू


कुरकुरे आलू
सामग्री--
आलू--४ मध्यम आकार के
हरा धनिया--थोडा सा बारीक कटा
तेल--आलू तल ने के लिये
काली मिर्च,निम्बु का रस
सैधा नमक--अदाज अंदाज से
किसी भी फलाहारी व्रत के लिये बहुत से लोग आलू फ्राई कर के खाते है। मध्यम आकार के आलू अच्छी तरह धोकर उबाल लीजिये व ठंडा कर के छील लीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये तेल जब गरम हो जाये तो गरम तेल में आलू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में निकाल लीजिये
बाकी बचा तेल किसी बर्तन मे निकाल दीजिये और कढ़ाई में एक चम्मच तेल डाल दे। गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू डाल कर मिलाईये नमक और आधा चम्मच काली मिर्च डाल कर आलू २मिनिट तक और भूनिये। गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनियां और एक नीबू का रस डाल कर मिलाइये.कुरकुरे स्वादिष्ट आलू तैयार है

यदि आप तेल ज्यादा नहीं खाना पसन्द करते तब आलू को तले बिना ही बनाइये. कढ़ाई में १चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद आलू नमक और काली मिर्च डाल कर आलू ३-४ मिनिट तक भूनिये, हरा धनियां और नीबू का रस डाल कर मिलाइये बस फटाफट आलू तैयार है यदी आप को देर हो रही है तो आप इसी विधि ही बनाये