Friday, July 8, 2011

आम का मीठाअचार



अभी आम का मौसम चल रहा है, बच्चो को मीठे अचार और मुरब्बा बहुत पसन्द आते है, तो आइये आज आम का मीठाअचार  बनाते है
सामग्री ***
आम *** 1 किग्रा.
चीनी ***1.5 किग्रा
सोंफ ****1 टेबल स्पून
नमक ***2 टेबल स्पून
लाल मिर्च***1टेबल स्पून

विधि****
मीठे आम के अचार के लिये आम थोडे बडे व गुदेदार लीजियेगा
आम का अचार दो तरह से डाल सकते है--कद्दुकस करके या छोटे-छोटे टुकडो में काट कर
आमों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिये। धुले हुये आमों को कपडे  में रखकर पानी सुखा लीजिये।
इन आमों को पीलर से छील लीजिये.

अब इन आम को  कद्दूकस कर लीजिये  या छोटे-छोटे टुकडो में काट लीजिये
कटे आम मेंचीनी डाल कर 8,10घटें के लिए कांच के जार में भरकर,कपडे से बांध कर रखदे।
आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.आम में लाल मिर्च,मगरैल,सौफ़ को हल्का सा भुन कर डाल दीजिये
इस चीनी और आम के मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस  पर चमचे से चलाते हुये पकाइये.
करीब 15- 20 मिनिट में यह मिश्रण गाढ़ा हो जाता है. चाशनी गाढी हो जाती है।
ठंडा होने के बाद इसे कांच के किसी जार में भर कर रख लीजिये
अब आपका या बच्चों का जब  भी मन हो परांठे, चपाती के साथ मे मीठे अचार का आंनद लीजिये

इस अचार को आसानी से माइक्रोवेव मे भी बना सकते है
आमों से रस निकल आता है, और चीनी इस रस में घुल जाती है.आम में लाल मिर्च,मगरैल,सौफ़ को हल्का सा भुन कर डाल दीजिये इस के बाद मिक्स को माइक्रोवेव सैफ़ बर्तन मे डाल कर माइक्रोवेव मे १००% पावर पे ८-१० मिनट तक पका लीजिये बस अचार तैयार हो जाये गा

Thursday, July 7, 2011

नीबू का सादा अचार



भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ रहता है तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है इसलिये हमारे खाने में तरह तरह के अचार का व मुरब्बे का प्रयोग रहता  हैं.आइये हम अलग अलग तरह के अचार बनाते है


नीबू का अचार कई तरीके से बनाया जाता है,नीबू का सादा अचार, नीबू का मसाले का अचार,  नीबू कामीठा अचार, साबुत नीबू का अचार,अदरक नीबू का अचार.हरी मिर्च व नीबू का अचार अनेक तरह के.....
आइये आज हम नीबू का साधारण,  अचार बनाते है
नीबू का सादा अचार -

नीबू - 1 किग्रा.
 
नमक - 200 ग्राम
   
लाल मिर्च---५०ग्राम

नीबू के अचार बनाने के लिये, बाजार से अच्छे किस्म के पतले छिलके वाले, बिना धब्बों वाले नीबू ले लीजिये\
नीबू को साफ पानी से धोइये,  सूखे साफ कपड़े से पोछिये, एक नीबू को 4  टुकड़े या जैसे आपको पसन्द हों काट लीजिये, उनके अन्दर के सारे बीज चाकू की सहायता से निकाल दीजिये

किसी काच, चिनी मिट्टी या प्लास्टिक के साफ और सूखे कन्टेनर में नीबू के टुकड़ों को भरदें, नमक और मिर्च भी मिला दीजिये।नमक और मिर्च को अच्छी तरह से  जार के ढक्कन को बन्द करके 20 दिन के लिये धूप में रख दीजिये। 2-3 दिन में एक बार जार को हिला कर नीबुओ के रस और मसाले को ऊपर नीचे कर दीजिये। नीबू का छिलका नरम हो जायेगा और नीबू का अचार भी खाने के लिये तैयार है  यह अचार काफी दिन चल जाता है

ध्यान रखने की बात यह है कि अचार को हमेशा सूखे चमचे से निकाल ना चाहिये।
ये अचार बहुत स्वादिष्ट और पाचक भी है



कटहल का अचार



कटहल का अचार 


सामग्री -  
 आम -१किलो  
कटहल - १किलो
नमक --२५०ग्राम
हल्दी -  १०ग्राम  
लाल मिर्च - १५ ग्राम
पीली सरसों--- २५ग्राम
हींग--- 2 पिंच
सौंफ ---२५ ग्राम
मगरैल( कलौंजी) ---१०ग्राम
मेथी ---१०ग्राम
बड़ी इलाइची----५
जीरा---५ ग्राम
सरसों का तेल - १/२किलो


विधि -
कटहल कच्चा और सफेद लीजिये, इसको दुकानदार से ही छिलवा कर लाइये घर मे छिलने में बहुत परेशानी होती है।  कटहल को धो लीजिये हाथों पर तेल लगा कर कटहल को बीजों से छिलके हटाते हुये काट लीजिये।

कटहल के टुकडो को उबलते पानी में५,७ मिनट उबाल कर मुलायम कर लें,अब कटहल के टुकडो को छ्लनी मे पलट कर झार दे
फ़िर कपडे पर फ़ैला दे ताकी पानी सोख जाये।सभी मसालो को साफ़ कर के बिना तेल के सुखी कडाही में भुन कर दरदरा पीस लीजिये।

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये  गैस बन्द कर के गरम तेल में पिसी हुई हींग डाल कर चम्मच से चला दीजिये  अब  को ठंडा होने के लिये रख दीजिये  कटहल में सभी मसाले  डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये।  फ़िर तेल भी डाल दीजिये- कटहल का अचार तैयार है.

अचार को किसी कांच के मर्तबान में भर कर रखिये.  पहले 3 दिन तक अचार को रोजाना दिन में एक बार सूखे चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर के धूप में रख दीजिये । तीन दिन रखने के बाद  अचार खट्टा हो जायेगा जब भी चाहें कटहल का अचार  निकालिये और खाइये
अचार को ज्यादा समय के लिये रखने के लिये ५०-६० ग्राम साइट्रिक एसीड( citric acid  )या सिरका मिला दीजिये


ध्यान रहे कि अचार तेल में डुबा रहे ये अचार साल भर तक इस तरह से ठीक रहेगा।



Wednesday, July 6, 2011

आम का खट्टा अचार





भारतीय खाने में अचार और चटनी का विशेष स्थान है, अगर अचार खाने के साथ रहता है तो खाने वालों की भूख बढ़ जाती है इसलिये हमारे खाने में तरह तरह के अचार का व मुरब्बे का प्रयोग रहता  हैं.आइये हम अलग अलग तरह के अचार बनाते है

आम  के सबसे अधिक लोकप्रिय अचार में से एक हैआम का खट्टा आचार   इसे बनाना बहुत ही आसान है. आईये आज आम का  अचार बनायें.
आम का खट्टा आचार

सामग्री
   आम ---२ किलो
   नमक ---५००ग्राम
   सरसों तेल ---१किलो-या ७५० ग्राम
आचार का मसाला--
   सौंफ ---सौ ग्राम
मगरैल( कलौंजी) ---५०ग्राम
   मेथी ---५०ग्राम
   हल्दी पाउडर –२० ग्राम
   हींग –थोड़ी सी
   सरसों दाना –100ग्राम
   लाल मिर्च –50 ग्राम
 अचार का मौसम चल रहा है क्यून हम भी अचार डालें हम आम का अचार डालते है।
बाजार से आम चुन कर ले आइये. साफ पानी से 2 बार धो लीजिये। पानी से निकाल कर किसी चलनी में रखें और उनका पानी सूखने दीजिये।फ़िर किसी साफ़ कपडे पर फ़ैला दीजिये ताकी पुरा पानी निकल जाये साफ़ कपडॆ से रगड के पोछ लिजीये।

अब आम को सरोते से 4,6 टुकडो में काट लिजीये आज कल बाजार मे कटे हुये भी मिल जाते है अब आम की गुठ्ली निकाल दें।
आम की फाकों में 2 टेबल स्पून नमक, 1 टेबल स्पून  हल्दी पाउडर मिला कर किसी कांच या प्लास्टिक के साफ सूखे कन्टेनर में भर कर  धूप में  रख दीजिये दूसरे दिन आम की फ़ांक से पानी अलग हो जाये गा पानी को उसी में रहने दीजिये-बहुत से लोग सुखा अचार खाना पसंद करते है तो पानी निकाल कर आम को धूप मे ५,६ घंटे घूप मे सूखा लेते है हम यहां पे पानी नही निकाल ते है इससे रंग चटक आता है और तेल भी कम लगताहै अचार मे सरसो का तेल ही अच्छा रहता है

सरसो के तेल को गरम करे।तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये (जब झाग आने बन्द हो जायेतो) ठंडा करने के लिये रखदे

  सभी मसालों  को साफ कीजिये,आचार के सारे मसाले एक एक कर भून लीजिये और  दरदरा पीस लीजिये, पीली सरसों को भी मोटा पीस लीजिये बस सरसो और मगरैल को भुनना नही है मगरैल को    पीसना  नही है बस साफ़ कर के अचार मे मिला दीजीए     अब सब भुने मसालों को  कटे आम में मिलाकर रख दीजिये
 अचार मे मसाले अच्छी तरह से लग जाये इस लिये १-२ घटें के लिये  रख दीजिये

फ़िर अचार में तेल डालें   तेल इतना डालें की आचार डूब जाएँ

आम का अचार   निकालिये, परोसिये और खाइये. ये अचार साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.



Saturday, July 2, 2011

बादाम का हलवा---



बादाम में गुणो का भंडार है  बादाम में प्रोटीन ,कैल्शियम, पोटेशियम और मैगनीशियम होता है इसमें विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,  बादाम का हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है आइये आज बनाते है

 बादाम का हलवा
सामग्री -
 बादाम -100 ग्राम( 1कप )
दूध -2 कप
चीनी - 75 -50 ग्राम( 1कप )
घी -  50 ग्राम( 1कप )
केसर - 15--20टुकड़े
इलाइची - 6-7छील कर बारिक पीसले
थोडॆ से काजू उपर से सजाने के लिये
विधि -
            बादाम को गरम पानी में  डाल कर रखिये, ये 2-3 घंटे में ही फूल जाते हैं.
भीगे हुये बादाम के छिलके उतार लीजिये।  छिले बादाम को मिक्सी में थोड़ा सा दरदरा पीस लीजिये थोडा पानी डाल कर या दूध डाल कर पीस लीजिये। नानस्टिक कढ़ाई लीजिये और  कढांही में  घी डाल कर गरम कीजिये  घी में बादाम का पेस्ट डालिये। मिश्रण को कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये। आचं मदी ही रखें पानी को हल्का गरम करके उसमें केसर डाल कर रखीये अलग से।
पेस्ट हल्का सुनहरी हो जाये तो चीनी  हलवे में डालकर चलायें।  दूध, व केसर  हलवे में मिला कर भूनते रहिये और हलवे को गाड़ा होने तक भूनीये   जब बादाम के हलवे से बहुत ही अच्छी गन्ध आने लगे और वह कढ़ाई के किनारों से भी नहीं चिपक रहा है तब  बचा हुआ घी भी हलवे में डाल कर मिला दीजिये बादाम हलवा बन कर तैयार है।थोडे से  काजू काट कर मिला दीजिये। आग बन्द कर के हलवे में इलायची डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.काजू से सजा दीजियेस्वादिष्ट बादाम हलवा तैयार है,
बादाम हलवे को प्याले में निकाल कर गरमा गरमा  खाइये और  खिलाइये ये बादाम हलवा  बड़ा स्वादिष्ट लगता है.

Wednesday, June 29, 2011

सूजी का हलवा

आइये अब हम सूजी के हलवे को कडाही में बनाते है
जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा बना सकते हैं यह बहुत जल्द बन जाता है, सूजी या रवा का हलवा बनाने मे बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.

सूजी का हलवा
सामग्री***

सूजी - 1 कप
देशी घी -1/4 कप
चीनी-1/2 कप
काजू - 10
किशमिश- 5,7
छोटी इलाइची - 2,3
बादाम - 3,4
कसा नारियल - 2 चम्मच
पानी - 2 कप
विधि -
कढ़ाई मे घी डाल कर गैस पर रखिये ,घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को भूनिये, 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय और सौधी-सौधी गधं आने लगेगी- जब गंध आने लगे और सूजी ब्राउन होने लगे तब पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है।

सूजी भुनने के बाद पहले पानी और फ़िर चीनी डाल दीजिये मंदी आचं पर पर हलवे को पकने दीजिये। लगातार च्लाते रहिये काजू को काट लीजिये, किसमिस को डंठल तोड़ कर धो लीजिये, काजू और किसमिस हलवे में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये, थोड़ी ही देर में रवेदार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा। गैस से उतार लीजिये और इलाइची पीस कर मिला दीजिये।

सूजी के हलवे को प्लेट में निकालिये, बारीक कतरे हुये बादाम और नारियल डाल कर सजा दीजिये. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा खाइये।

Tuesday, June 28, 2011

सूजी का हलवा






जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा बना सकते हैं यह बहुत जल्द बन जाता है, सूजी या रवा का हलवा बनाने मे बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.

हलवा आप कढाही में भी बना सकते हैं और माइक्रोवेव में भी. माइक्रोवेव में बने सूजी का हलवा का स्वाद कढाही में बने सूजी के हलवे से थोडा सा अलग होता है.
आइये जरा हम आज माइक्रोवेव मे बनाते है*******
सूजी का हलवा
सामग्री***
सूजी - 1 कप
देशी घी -1/4 कप
चीनी-1/2 कप
काजू - 10
किशमिश- 5,7
छोटी इलाइची - 2,3
बादाम - 3,4
कसा नारियल - 2 चम्मच
पानी - 2 कप

एक माइक्रोवेव सेफ़ बाउल में पानी और चीनी को १००% पावर पर ५ मिनट के लिये उबाल कर चाशनी तैयार कर लिजीये
और अलग रख दिजीये।
अब एक माइक्रोवेव सेफ़ बाउल में घी को १००% पावर पर ३० सैकंडके लिए गर्म करिए अब इसमें सुजी डालकर१००% पावर पर भून लिजीये
एक बार बीच-बीच मे हिलादें।
अब गर्म चाशनी को इस भुनी हुई सुजी में धीरे-धीरे मिलादें। और १००% पावर पर ५ मिनट के लिये ढ्क कर पकाऎं।बीच-बीच मे हिलायें।

५मिनट तक ढ्क कर रखदिजीए। फ़िर किशमिश बादाम से सजा दिजीए। लिजीए तैयार है सूजी का स्वादिष्ट हलवा