Tuesday, July 20, 2010

खस्ता कचोरी

*******खस्ता कचोरी*********

सामग्री*********
मैदा---५०० ग्राम
घी---१२५ ग्राम
नमक---१चम्मच
पानी---१ गिलास
भरने के लिये*******
बेसन---३ बडे च.
नमक---१चम्मच
लाल मिर्च---१च.
धनिया---१च.
साबुत सौफ---१च.
सोडा---१/२च.
पानी----१गिलास
हीगं---१चुटकी
---

विधि********बेसन पहले सुखा भुन ले, फिर घी डालकर सुनहरी होने तक भुने!
अब इसमे सब मसाले ,सोडा व पानी डाल कर चलायें
जब थोडी गाढी व नर्म पीठी तैयार हो जाये तो गैस से उतार दे!
मैदा में नमक,घी मोयन के लिये,ओर गरम पानी (हल्का) से गुंथ ले
छोटी-२ लोइ मे पीठी भर कर तैयार कर लें करीब २०-२५ लोइया बनेगी
अब कडाही में घी डाल कर गर्म करें गर्म होजाने पर लोइ को हथेली पर रख कर
दुसरी हथेली से थो डा फैला कर गर्म घी मे छोडती जायें

बस कुरकुरी-२ तल लें ! तैयार है कुरकुरी व खस्ता कचोरी
बस इमली कि चटनी के साथ मजालें
कचोरी तो आप सब ने बहुत खाइ होगी! आज जरा मेरे तरीके से भी बनाके देखीयेशायद आप को पसन्द आयेगी

3 comments:

  1. अरे वाह ये बेसन भरी खस्ता कचोरी पहली बार सुनी ..एक दिन आलस छोड़ कर अजमानी पड़ेंगी :)

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद आप मेरे ब्लोग पे आये व कचोरी पसन्द की

    ReplyDelete
  3. धन्यवाद बहन जी,,

    ReplyDelete